फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शटलर लक्ष्य शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
डेनमार्क ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्यसेन और उनके कोच डीके से - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डेनमार्क के ओडेन्स में चल रही बीडब्लूएफ डेनमार्क बैडमिंटन ओपन सुपर 750 चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला जापान के कोदई नारोका से होगा।
विज्ञापन

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन एचएस प्रणॉय को सीधे सेटों में 21-9, 21-18 से हराया। पहले चक्र में लक्ष्य ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के अन्थोनी गिन्टिंग को सीधे सेटों में 21-16, 21-12 से हरा दिया था।
उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन आदि ने लक्ष्य को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें