फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सजा नगर का बर्तन और सर्राफा बाजार

विज्ञापन
अल्मोड़ा के कारखाना बाजार की एक बर्तन की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धनतेरस के लिए नगर का बर्तन, सर्राफा समेत अन्य बाजार तैयार है। बर्तन बाजार में पुराने बर्तन लाओ और नए बर्तन ले जाओ स्कीम ग्राहकों को खूब लुभा रही है। धनतेरस पर बर्तनों और आभूषण की खरीद का रिवाज है।
विज्ञापन

बाजार में स्टील और तांबे के बर्तनों की अधिक मांग है। लोगों को कांसे और पीतल के बर्तन भी खूब पसंद आ रहे हैं। कोरोनाकाल के बाद इन परंपरागत बर्तनों की मांग लगातार बढ़ते जा रही है। नौकरीपेशा लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं।
कारखाना बाजार स्थित अनोखे लाल हरि किशन बर्तन शॉप में पुराने बर्तन लाओ नये बर्तन ले जाओ योजना चल रही है। प्रतिष्ठान के संजीव अग्रवाल ने बताया कि ग्राहक कोई भी पुराने बर्तन लाकर उसके बदले नए बर्तन ले जा सकते हैं। इसके अलावा सोफा सेट, डबल बेड, डाइनिंग टेबल समेत अन्य फर्नीचर पर भी एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं व्यापारी
लोग बर्तनों के नए मॉडल देखने और पूछताछ करने आ रहे हैं। कुछ लोग खरीदारी भी कर रहे है। धनतेरस को लेकर इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद हैं।
संजीव अग्रवाल टीटू, बर्तन व्यवसायी कारखाना बाजार (अल्मोड़ा)
पिछले साल से इस बार सर्राफा बाजार में गति आई है। धनतेरस पर कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। ज्वैलरी की लोग एडवांस बुकिंग भी कर रहे हैं। धनतेरस के लिए सर्राफा बाजार पूरी तरह तैयार है।
जगदीश लाल वर्मा, कुमाऊं ज्वैलर्स जौहरी बाजार (अल्मोड़ा)
अभी बाजार में ज्यादा उछाल नहीं आया है लेकिन धनतेरस पर बाजार बेहतर रहने की उम्मीद है। अबकी बार स्टील के बर्तनों का प्रचलन बढ़ा है। लोग इनकी तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे है।
वैभव अग्रवाल, बर्तन व्यवसायी (अल्मोड़ा)
धनतेरस के लिए लोग सोने, चांदी के आभूषण की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। इस बार धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। जगदीश वर्मा, भवानी ज्वैलर्स लाला बाजार (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें