फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य सेन भारतीय टीम के साथ डेनमार्क ओपन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन डेनमार्क में 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक होने जा रही सुपर 750 डेनमार्क ओपन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। लक्ष्य भारतीय टीम के साथ डेनमार्क के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पिता कोच डीके सेन भी कोच के रूप में भारतीय टीम के साथ गए हैं।
विज्ञापन

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के बाद भी लक्ष्य कई प्रशिक्षण और अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यूनियन गवर्नमेंट और साई की ओर से मिशन ओलंपिक सेल के अंतर्गत लक्ष्य सेन के लिए डेनमार्क ओपन के बाद यूरोप में ही एक माह का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है।
डेनमार्क ओपन के बाद दस दिनों तक लक्ष्य पीटर गेड की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिसके बाद वह डेनमार्क की नेशनल टीम के साथ ही 25 अक्तूबर तक अभ्यास करेंगे। बीएस मनकोटी ने बताया कि 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक लक्ष्य जर्मनी में सारलोरलक्स ओपन में भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि लक्ष्य सेन पिछले साल हुई सारलोरलक्स ओपन में विजेता भी रह चुके हैं। वहीं फ्रांस नेशनल बैडमिंटन संघ ने भी लक्ष्य को अपने नेशनल सेंटर में ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

इस बीच लक्ष्य अपने डेनिश क्लब आर्हश के लिए भी कुछ मैच खेलेंगे। वह सात नवंबर तक यूरोप में ही रहेंगे। उनके पिता कोच डीके सेन पूरे समय उनके साथ ही रहेंगे। मनकोटी ने बताया कि कोविड के कारण लंबे समय से वह प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब इस प्रतियोगिता के लिए वह काफी उत्साहित हैं। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत कई लोगों ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें