खेल प्रेमियों में खुशी
उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी शटलर लक्ष्य सेन अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए हैं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने लक्ष्य सेन को अजुर्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। लक्ष्य को अर्जुन अवार्ड मिलने से अल्मोड़ा में खेल प्रेमी खुशी से झूम उठे।
राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में लक्ष्य सेन को राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड पाते देख वहां मौजूद लक्ष्य के पिता और कोच डीके सेन, माता निर्मला सेन की आंखे खुशी से नम हो गई। पुरस्कार समारोह में लक्ष्य के माता पिता के साथ उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी भी मौजूद रहे। लक्ष्य सेन को पुरस्कार मिलने पर उत्तरांचल बैडमिंटन संघ आई अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत बैडमिंटन खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।
लक्ष्य ने दादा को समर्पित किया पुरस्कार
लक्ष्य ने दादा से ही बैडमिंटन सीखा और उन्हीं को अर्जुन अवार्ड समर्पित किया। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य ने अर्जुन अवार्ड अपने दादा स्व. सीएल सेन को समर्पित किया है। लक्ष्य के दादा स्व. सीएल सेन बैडमिंटन के बेहतरीन खिलाड़ी थे। अपने समय में उन्होंने वेटरन में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताएं जीतीं थीं। उन्होंने अल्मोड़ा में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा दिया था। अल्मोड़ा में उन्हें बैडमिंटन का भीष्म पितामह के नाम से भी जाना जाता है।