फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य ने परुपल्ली को आसानी से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया

विज्ञापन
लक्ष्य सेन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फुलरटन, अमेरिका में चल रहे योनेक्स यूएस ओपन-2019 में लक्ष्य ने अपने हम वतन और विश्व रैंक में उनसे काफी आगे परुपल्ली कश्यप को सीधे सेटों में 21-11 और 21-18 से आसानी से पराजित करके दूसरे राउंड में जगह बना ली है। लक्ष्य का अगला मैच भी हम वतन राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा से है।
विज्ञापन

उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य के कोच के रूप में उनके पिता और कोच डीके सेन उनके साथ में हैं। लक्ष्य सेन के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक और सचिव पुष्कर जैन, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा समेत अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार तथा समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें