फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य का ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा

विज्ञापन
कोच और पिता डीके सेन के साथ लक्ष्य सेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 पुल्लेला गोपीचंद एकेडमी हैदराबाद में 18 से 23 जून चली आल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्राइज मनी टूर्नामेंट में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुषों के एकल खिताब पर कब्जा कर लिया है। फाइनल में लक्ष्य सेन ने आंध्र प्रदेश के राहुल यादव को 23-25 ,21-14 और 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


  उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ  के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने उत्तराखंड के प्रतुल जोशी को 21-10 और 21-13 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने उत्तर प्रदेश के अंसल यादव को 22-20 और 21-12 से और सेमी फाइनल में तेलंगाना के शिरिल वर्मा को 21-17 और 21-20 से हराया। लक्ष्य सेन के साथ टूर्नामेंट में कोच के रूप में उनके पिता डीके सेन थे।

इसके अलावा उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने मिश्रित युगल में क्वार्टर फाइनल तक और  चिराग सेन, बोधित जोशी और ध्रुव रावत ने प्री क्वार्टर तक का सफर तय किया। लक्ष्य सेन के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव पुष्कर जैन, उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार और जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा और अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार ने उनको और उनके कोच और पिता डीके सेन को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें