महिला सांस्कृतिक समिति और साह-चौधरी समाज की ओर से
थाना बाजार स्थित कुंदन लाल साह स्मृति प्रेक्षागृह में आयोजित साह-चौधरी समाज के महिला होलिकोत्सव में होली गीतों की धूम रही। महिला होल्यारों ने होली गीतों से महफिल में खूब रंग जमाया।
होलिकोत्सव में महिला होली गायकों ने बृज में होली कैसे खेलूंगी सांवरिया के संग..., रघुनंदन खेलें होली अवध पुरी में... सहित कई होली गीत गाए। महिलाओं ने कई नृत्य और अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बीते साल के होलिकोत्सव में स्वांग प्रदर्शन में विजेता रही नीलू साह, रेखा साह, हेमलता साह को सम्मानित किया गया। नीरज बिष्ट और सैम तिवारी ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। संचालन दीपक साह ने किया। कार्यक्रम में साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष श्याम लाल साह, सचिव शरद साह, व्रिजेश साह, उदयराज साह, प्रभात लाल साह, लक्ष्मी लाल साह, गोविंद लाल साह, प्रो. इला साह, प्रीति साह, पूजा साह, किरन साह, रेनू साह, निर्मला सहा, चंदना साह, सुशीला चौधरी, गंगा साह, सुंदर चौधरी, दिनेश साह, सुदर्शन साह, नीरज साह, दीपक लाल साह आदि मौजूद थे।