फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूआईडीएआई रजिस्ट्रेशन नहीं होने से आधार सेवा केंद्र खुलने में अड़चन 16-06-45

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में आधार सेवा केंद्र की सुविधाएं देने के लिए उप डाकघरों में केंद्र खोले जा रहे हैं। जिले के दो उप डाकघरों में यूआईडीएआई पंजीकरण न हो पाने से आधार सेवा केंद्र खोलने का कार्य अटका हुआ है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मंडल के डाकघरों में आधार केंद्र खोलने की कवायद तेज होने लगी है। मंडल के अंतर्गत अल्मोड़ा और रानीखेत में एक-एक प्रधान डाकघर, बागेश्वर में एक मुख्य डाकघर हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा और बागेश्वर दोनों जिलों में 50 उप डाकघर हैं।
सभी उप डाकघरों में आधार केंद्र खोलने की योजना है। अभी 11 डाकघरों में केंद्र स्थापित कर वहां आधार संबंधित कार्य हो रहे हैं। दन्या उपडाकघर इसी माह आधार सेवा केंद्र खुल जाएगा। इसके अलावा स्याल्दे और गनाई में केंद्र खोलने के लिए डाक विभाग की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई है। लेकिन अब तक इनका यूआईडीएआई पंजीकरण न हो पाने से आधार सेवा केंद्र खुलने का कार्य लटक गया है। अल्मोड़ा प्रधान डाकघर से मिली जानकारी के अनुसार दोनों केंद्रों को पिछले दिनों ही खोला जाना था। लेकिन अभी इसमें एक माह से अधिक का समय लगने की संभावना जताई हा रही है।
विज्ञापन

कोट....
स्याल्दे और गनाई में यूआईडीएआई पंजीकरण करवाने के बाद आधार सेवा केंद्र खुल सकेगा, वहीं दन्या में इस माह के अंत तक आधार सेवा केंद्र खोल खुल जाएगा। जिसके लिए तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

-जगत सिंह बिष्ट, डाक अधीक्षक अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें