फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लछीना दुग्ध समिति ने बांटा 1.35 लाख रुपये का बोनस, 95 पशुपालक हुए लाभान्वित

Sat, 06 Dec 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दुग्ध समिति लछीना की ओर से पशुपालकों को कुल 1.35 लाख रुपये का बोनस वितरण किया गया। समिति में रमेश चंद्र पांडे ने प्रथम, नीमा देवी ने द्वितीय और पदमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ग्राम लछीना में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद नैनवाल, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा और दुग्ध संघ अध्यक्ष आनंद बुधानी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद नैनवाल ने पशुपालन और कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया। राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुपालकों से उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कहा कि ब्लॉक प्रशासन ग्रामीण विकास के लिए हर संभव सहयोग करेगा। पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष कुंवर गोसाई और दुग्ध संघ अध्यक्ष आनंद बुधानी ने पशुपालकों से उत्पादन बढ़ाकर आय में वृद्धि करने की अपील की। इस दौरान वर्ष 2017-18 से 2022-23 तक का कुल 1.35 लाख रुपये बोनस 95 सदस्यों के बीच वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक डेरी विकास विभाग के प्रतिनिधि कैलाश सिंह नेगी ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में मदन सिंह नेगी, पूजा नेगी, दिनेश चंद्र आर्या, पुष्पा बुधानी, हेमा नेगी, खीम सिंह, भरत मेहरा, जगदीश बिष्ट, श्याम सिंह नेगी, आनंद सिंह, चंदन सिंह, नंदन सिंह, दान सिंह मेहरा, दयाल राम, चना देवी, नीमा बिष्ट, रमा देवी, भगवत सिंह, नारायण सिंह, सोबन सिंह, गणेश सिंह, चंदन सिंह नेगी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें