जिला अस्पताल में बुधवार को हाथों में काली पट्टी बांध सांकेतिक प्रदर्शन करते तकनीशियन।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड मेडिकल लैब तकनीशियनों में भारी रोष है। मांगों को लेकर अब तकनीशियनों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को तकनीशियनों ने काला फीता बांध कर विरोध जताया। इस दौरान शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी भी दे डाली।
पूर्व में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को भेजे ज्ञापन में वक्ताओं ने विभिन्न मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर बुधवार से आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके तहत बुधवार को जिला अस्पताल अल्मोड़ा में तकनीशियनों ने काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कोविड-19 में लैब तकनीशियन अहम भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से वेतन में कटौती कर उनके मनोबल को गिराया जा रहा है। वहां उमेश सिंह, प्रमोद जोशी, मनोज धानिक, प्रकाश कपकोटी, मनोज, महेंद्र आदि थे।