फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया और द्वाराहाट में केवी खुलने की संभावना बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी सत्र से चौखुटिया और द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय खुल जाएंगे। बुधवार को देहरादून से पहुंचीं केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने चौखुटिया डिग्री कॉलेज के पुराने भवन और बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कालेज परिसर का निरीक्षण कर संतोष जताया।
विज्ञापन

बुधवार को देहरादून से पहुंची केंद्रीय विद्यालय संगठन की सहायक आयुक्त डा. सुकृति रेवानी ने विद्यालय के लिए जरूरी भवन, कक्षों, शौचालय, मैदान, सुरक्षा रेलिंग, पार्किंग, क्षेत्र में संभावित छात्रों की संख्या व भौगोलिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। टीम में केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या डा. माला तिवारी और केवी हल्द्वानी के प्रधानाचार्य टीपी आर्य भी थे।
टीम ने द्वाराहाट स्थित बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कालेज परिसर में भी केवी के लिए ढांचागत सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। संस्था निदेशक ने कालेज परिसर में 15 कक्षा कक्ष देने की सहमति दी। टीम ने पूर्व में दी गई चार एकड़ से ज्यादा जमीन का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक महेश नेगी, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष शेरसिंह नेगी आदि भी थे।
रिपोर्ट के अनुमोदन के बाद खुले केवी
द्वाराहाट/चौखुटिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय मुख्यालय को दी जाएगी। इसके बाद नये सत्र से केंद्रीय विद्यालय खुलने की अनुमति मिल सकेगी। सदस्यों ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के लिए परिसर में ही जमीन उपलब्ध है। उसकी भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। भविष्य में अपने भवन में ही सब कुछ संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें