फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुटौला को मिला उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान

Mon, 30 Mar 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी लोक साहित्य की सेवा के लिए ढूंगाधारा निवासी वरिष्ठ साहित्यकार श्याम सिंह कुटौला को प्रतिष्ठित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान (गुमानी पंत पुरस्कार) से नवाजा गया। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से सोमवार को सीएम कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

सम्मान स्वरूप एक लाख इक्यावन हजार रुपये, चिह्न, सम्मानपत्र और अंगवस्त्र भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने कुटौला के साहित्य की सराहना की।
कुटौला ने कहा कि पुरस्कार मिलने के बाद अब और भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। कुटौला को अब तक साहित्य भूषण, सारस्वत साहित्य सम्मान, कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर सारस्वत साहित्य सम्मान, उत्तरांचल रत्न, साहित्य गौरव, बालगीत लेखन पुरस्कार, कुमाऊंनी खंड काव्य लेखन पुरस्कार, साहित्य रत्न पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें