फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूर्मांचल एकेडमी की इनवैस्टीचर सेरेमनी

Fri, 01 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कूर्मांचल एकेडमी की इनवैस्टीचर सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी इला गिरि ने कहा है कि नेतृत्व करने वाले व्यक्ति में धैर्य होना जरूरी है। इसके अलावा उसमें सबको साथ लेकर चलने की क्षमता भी होनी चाहिए। एडीएम यहां कूर्मांचल एकेडमी के इनवेस्टीचर सेरेमनी कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कूर्मांचल एकेडमी के विद्यार्थी अनुशासित और प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं और विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीएम इला गिरि ने स्कूल कैप्टन (बालक) मृदुल कांडपाल, स्कूल कैप्टन (बालिका) गीतिका जोशी, स्कूल कोऑर्डिनेटर ओम डालाकोटी, शिवम फुलोरिया, स्पोर्ट्स कैप्टन संजय रखोलिया, विजय चौहान, सांस्कृतिक कप्तान  अनुराग पाल, मानसी कुमारी, दिशा पंत, मैगजीन कोऑर्डिनेटर रीतिका तिवारी, निष्ठा शाह, मोहित तिवारी, रेशम परवेज, अनुशासन कैप्टन मंयक नेगी, आयुष परिहार, शिवालिका पांडे, प्रथम पांडे के अलावा वसुंधरा हाउस कैप्टन प्रांजल पांडे, नेहा पांगती, वारि हाउस कैप्टन सुमित जोशी, गुरु कपूर, व्योम हाउस कैप्टन कबीर पांडे, गार्गी डोलिया, वायु हाउस कैप्टन पारस तड़ागी, नीरप्रभा बगडवाल को बैज लगाया और टाई प्रदान की।

अरुण मार्क्स ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। स्कूल की निदेशक मधु खाती ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। संचालन अरुण मार्क्स ने किया। इस दौरान विनोद भट्ट, केके पंत, गोपाल पालीवाल, अंजलि खंपा, मीनाक्षी पाठक, निधिकांत जोशी, नलिनी नेगी, हेमा पंत, विनीता डेविड, पदमा बिष्ट, हंसा बिष्ट, महेश जोशी, कमलेश जोशी, मनीष साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें