फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजवाल को पार्टी के भीतर ही मिली चुनौती

Tue, 17 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को अपने पार्टी के भीतर ही चुनौती मिली है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष   मोहन सिंह मेहरा ने जागेश्वर से कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करते हुए यह भी ऐलान कर दिया है कि टिकट नहीं मिलने पर वह 25 जनवरी को समर्थकों  के  साथ निर्दलीय नामांकन दर्ज कराएंगे। वर्तमान में  मोहन  सिंह मेहरा की पत्नी अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। मेहरा खुद भी जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन


मेहरा के मुताबिक उन्होंने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा है कि वह पिछले 40 साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं और सदैव पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है। इस वजह से पार्टी के टिकट पर उनका हक बनता है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर क्षेत्र की समस्याओं के लिए उन्होंने शुरु से ही काफी संघर्ष किया है और वह कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष के अलावा तीन बार ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी श्रीमती पार्वती मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें