फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए सक्रियता से आगे आएं युवा : कुंजवाल

Tue, 22 Dec 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधानसभा अध्यक्ष ने गांव को आदर्श बनाने को युवाओं से आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर युवा गांव को मुख्यधारा में लाने का प्रयास करें। श्री कुंजवाल सत्यूं में हुई सभा में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने गांव में चार लाख रुपये लागत की विधायक निधि से बनाए गए सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

श्री कुंजवाल ने कहा कि विकास में युवाओं की अहम भागीदारी है। वह सभी को साथ लेकर ग्राम विकास की योजना तैयार कराएं, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन कल्याण की कई योजनाएं लागू की हैं। यदि ईमानदारी से योजनाओं का लाभ उठाएं तो गांव में ही आजीविका बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। उन्होंने सैम मंदिर के सुंदरीकरण को नए वित्त वर्ष में विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषण की। सभा का संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने किया। इस मौके पर एसएसजे परिसर छात्रसंघ महासचिव ललित सतवाल, कल्पित रावत, अनिल मेर, दीपा सतवाल, लक्ष्मण राम, नवल रावत, नरेंद्र सिंह, सुनील जोशी, राजेश अधिकारी, देवेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष शिवराम आर्या, पान सिंह सतवाल, भगवत कुमार देव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें