फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुंभकर्ण, मेघनाद वध और सुलोचना विलाप का हुआ मंचन

Fri, 17 Oct 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। टीट बाजार में रामलीला मंचन जारी रहा। नौवें दिन की लीला में कुंभकर्ण, मेघनाद वध और सुलोचना विलाप का मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय को देखने के लिए देर रात तक दर्शक पंडाल खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन

बुधवार की रात रावण-कुंभकर्ण संवाद, राम-कुंभकर्ण युद्ध, कुंभकर्ण का वध, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, मेघनाद वध, सुलोचना विलाप के दृश्यों का मंचन हुआ। सुलोचना की भूमिका में प्रियंका नेगी ने शानदार अभिनय से दर्शकों की तालियां बटोरी। रावण की भूमिका में दीपक गोस्वामी, कुंभकर्ण की देवेंद्र बिष्ट, मेघनाद की राहुल बिष्ट, राम की योगेश और लक्ष्मण की भूमिका में शिवम ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। इस मौके पर कमेटी के पूर्व व्यवस्थापक दयाल गिरि, उद्घोषक नंदन अल्मिया, अध्यक्ष भुवन पाठक, निदेशक नीरज पंत, व्यवस्थापक संजय फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष पुष्कर रावत, दिग्विजय, दिनेश बिष्ट, दलीप भाकुनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें