संस्कार सांस्कृतिक समिति का चालीस सदस्यीय सांस्कृतिक दल उत्तराखंड सांस्कृतिक परिषद बंग्लुरु द्वारा आयोजित बंसत महोत्सव में प्रस्तुति देकर लौट आया है।
बसंत महोत्सव में समिति के कलाकारों ने मां नंदा-सुनंदा की वंदना, छपेली, झोड़ा, घस्यारी, थडियां, चौफाला नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव में प्रवासी उत्तराखंडियों के अलावा अन्य दर्शकों ने कार्यक्रमों को सराहा। खासकर छोलिया नृतकों की कलाबाजी को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
महोत्सव में लोक गायक महिपाल मेहता, लोकमान अधिकारी, कल्याण बोरा, प्रियंका ने गीत भी पेश किए। समिति के दल में निदेशक प्रकाश बिष्ट के अलावा नवीन, दीपक, गिरीश, राकेश, पंकज, संतोष, कमल, महेश, रवि, लोकमान, जगदीश, बची राम, रमेश, शेर राम, मोहन राम, प्रियंका, सोनिया, हिमानी, नेहा सिजवाली, योगिता, नीतू आर्या, अंजलि आदि शामिल थे।