ग्रामीण प्रतिभागियों के साथ दीप चंद्रा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। चार वर्षों से दिल्ली में कुमाउनी संस्कृति, बोली भाषा का प्रचार प्रसार कर रहे उत्तराखंड रॉक सांस्कृतिक कला मंच के अध्यक्ष दीप चंद्रा अब अपने पैतृक गांव घघलोड़ी में ग्रामीण बच्चों को नृत्य, चित्रकारी, प्रश्नोत्तरी परिचय, सामान्य ज्ञान, बोली भाषा का निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस कार्य में उनका पूरा परिवार भी सहयोग कर रहा है।
दीप कोरोना काल में अपने गांव आए हैं। उन्होंने ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने का निर्णय उन्होंने लिया है। वह बच्चों को नृत्य, संगीत सिखा रहे हैं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारियां भी दे रहे हैं। कला केंद्र की उपाध्यक्ष मीनाक्षी चंद्रा समेत सभी परिजन भी इसमें मददगार हैं। यह सभी बच्चों को नृत्य, चित्रकारी, प्रश्नोत्तरी, सामान्य ज्ञान आदि गतिविधियां करा रहे हैं। भविष्य में व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। इन प्रतिभागियों को उत्तराखंड रॉक सांस्कृतिक कला मंच दिल्ली का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इच्छुक लोग मंच के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी संपर्क कर सकते हैं।