फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 28 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय स्टेडियम में कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के आज खेले गए मैचों में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहला मैच पिथौरागढ़, आईएमटी काशीपुर के बीच हुआ। काशीपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में मात्र 53 रन बनाए।

जवाब में पिथौरागढ़ ने पांच ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर एकतरफा जीत हासिल की। पिथौरागढ़ के राजेंद्र सिंह ने सबसे अधिक 33 रन बनाए।

दूसरा मैच एसएसजे परिसर अल्मोड़ा, कपकोट के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कपकोट ने अल्मोड़ा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अल्मोड़ा परिसर ने 20 ओवर में 272 रन बनाए।

जवाब में कपकोट की टीम 11 ओवर में मात्र 40 रन पर सिमट गई। अल्मोड़ा परिसर ने 232 रन से जीत हासिल की। अल्मोड़ा के सागर रावत ने 121 रन बनाए।

 तीसरे मैच में नैनीताल ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 159 रनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहाघाट की टीम 124 में सिमट गई। नैनीताल ने 35 रन से जीत दर्ज की।

इससे पहले मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष संजय गर्ब्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, मनोज सनवाल आदि मौजूद थे।

रेफरी दीपक रौतेला, देवेंद्र परिहार, नीरज सौन, गुड्डु राना, दुष्यंत कुमार, विक्रम बोरा, चंदन लटवाल, विकास, राहुल, नेहा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें