फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगास-भिकियासैंण सड़क को वन मंत्रालय से हरी झंडी

Wed, 28 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने बताया है कि रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गगास-ऊणीमहादेव-शैलापानी-भिकियासैंण मोटर मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि अब इस सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वन अधिनियम के कारण कई सड़कों का निर्माण अटका हुआ है। इसे लेकर उन्होंने बीते दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

जिन सड़कों का निर्माण भारत सरकार स्तर पर रुका है उनके लिए नोडल अधिकारी से वार्ता करके जल्दी से जल्दी निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें