फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजखाली क्षेत्र के रिहायशी इलाके में पहुंची जंगल की आग

विज्ञापन
मजखाली के जंगल में आग बुझाते दमकल कार्मिक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
रानीखेत/अल्मोड़ा। फायर सीजन के बीच जिले में जंगल की आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को मजखाली क्षेत्र से सटे जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की तेज लपटें अल्मोड़ा-रानीखेत मोटरमार्ग में रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मजखाली क्षेत्र में रानीखेत की ओर बृहस्पतिवार को अचानक जंगल में आग लग गई। जंगल की आग समीप में सेना के हैलीपैड (रडार) की ओर बढ़ने लगी। अल्मोड़ा-रानीखेत मोटरमार्ग के समीप रिहायशी इलाके की ओर बढ़ रही आग से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दूरभाष के माध्यम से फायर सर्विस रानीखेत को आग की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह, चालक राजेश कार्की, फायर मैन राजकुमार, रमेश चंद, चांद थापा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें