फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह बंधन में बंधे कुमाऊंनी फिल्मों के अभिनेता हिमांशु

Mon, 26 Feb 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हिमांशु बुल्गारिया मूल की पत्नी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुमाऊंनी फिल्मों के अभिनेता हिमांशु पाठक विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने बुल्गारियन मूल की एलेक्जेंड्रा के साथ सात फेरे लिए। पहले उन्होंने 15 जनवरी को हैड़ाखान विश्व महाधाम में हिंदू रीति के साथ और बाद में 15 फरवरी को बुल्गारिया के चर्च में ईसाई धर्म के अनुसार विवाह किया। हिमांशु पाठक स्टार प्लस पर चलने वाले कौन है धारावाहिक में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन


रानीखेत के पंतकोटली निवासी हिमांशु पाठक कुमाऊंनी फिल्मों के चर्चित अभिनेता हैं। वह अब तक पांच कुमाऊंनी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं। उन्होंने अपना करियर आई गे बहार से शुरू किया, इसके बाद भाग्य लेख, बार्डर में सुवा की याद, मधुली और जय हिंद जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म जय हिंद का निर्देशन भी उन्होंने स्वयं किया।  वह कहते हैं कि यदि उत्तराखंड में फिल्म सिटी अथवा मूलभूत सुविधाओं का विकास हो तो इससे पर्यटन विकास को पंख लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें