फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और ग्रामोत्थान (रीप) योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आयुक्त ने विकास प्राधिकरण के प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए कई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार किए जाएं। व्यावसायिक भवनों और ग्रुप हाउसिंग को प्राधिकरण के नियमों के तहत लाने के निर्देश दिए। एनआरएलएम की समीक्षा में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने और अधिक से अधिक ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि जिले के 1042 गांवों में 6921 स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं। ग्रामोत्थान योजना के तहत स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर आर घोडके समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें