फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेंक फेस्टिवल में कुमाऊंनी रामलीला रही आकर्षण का केंद्र

Sun, 16 Jun 2019 11:45 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
क्रेंक फेस्ट में कुमाऊंनी का रामलीला का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उदय शंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी में तीन दिवसीय क्रेंक फेस्टिवल का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन पर कुमाऊंनी रामलीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला को नए रूप में प्रस्तुत किया गया। पूरी रामलीला का ढाई घंटे में मंचन किया गया।
विज्ञापन


 इस रामलीला में सीता स्वयंवर, सीता हरण, सूर्पणखा प्रसंग आदि प्रमुख रहे। शास्त्रीय रागों पर आधारित रामलीला का गायन कर विभिन्न पात्रों द्वारा अभिनय किया गया। अनिल सनवाल के निर्देशन में इस रामलीला में पारितोष जोशी, राजेश तिवारी, हर्ष जोशी, धरम मेर, अर्जुन बिष्ट, शशि मोहन पांडे, सौम्या सनवाल, पुष्पा रौतेला, जगदीश भंडारी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। इससे पूर्व रविवार को उदय शंकर नाट्य अकादमी में एक माउंटेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने पर्वतारोहण के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा गायन और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर नगरपालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. रणवीर सिंह रावल, वीपीकेएस के निदेशक डा. ए पटनायक ने भी विचार रखे और आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभु कृष्णा द्वारा निर्देशित अल्मोड़ा और स्वामी विवेकानंद पर आधारित फिल्म भी प्रदर्शित की गई। क्रेंक फेस्टिवल में क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मैच का सीधा प्रसारण स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, डॉ.जेसी कुनियाल, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, महाप्रबन्धक उद्योग दीपक मुरारी, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, परियोजना प्रबंधक कैलाश भट्ट, जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद, प्रभारी पुरातत्व चंद्र सिंह चौहान, विद्या कर्नाटक, विनोद राठौर, दयाशंकर टम्टा, यूसुफ तिवारी, योगेश पंत, एएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें