बैजनाथ क्षेत्र का भ्रमण करते कुमाल्टा के छात्र। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय कुमाल्टा के छात्रों ने कौसानी, बैजनाथ क्षेत्र का भ्रमण कर वहां के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। बैजनाथ मंदिर में पूजा के साथ मंदिरों और झील के महत्व के बारे में जानकारी ली।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रधानाचार्य लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी ने भ्रमण दल को रवाना किया। छात्रों को कौसानी स्थित अनासक्ति आश्रम भी दिखाया गया। यहां के भी इतिहास की जानकारी दी गई। सरला आश्रम में महात्मा गांधी से जुड़ीं यादों को भी छात्र-छात्राओं को बताया गया। भ्रमण प्रभारी सीपी पांडेय ने बताया कि इन स्थलों से छात्रों को अच्छा ज्ञान प्राप्त हुआ है।