स्वीडिश ओपन में कुहू ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिश्रित युगल में अपने जोड़ीदार रोहन कपूर के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता है। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि 18 से 21 जनवरी तक चली प्रतियोगिता में कुहू ने शानदार प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व सेमी फाइनल में कुहू की जोड़ी को डेनमार्क के क्रिस्टोफर कुंदसे और इसाबेल्ला से 11-21 और 19-21 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि क्वाटर फाइनल में कुहू की जोड़ी ने डेनमार्क के ही लस्से मक्हेदे और सारा की जोड़ी को 21-19 और 21-16 से हराया था। कुहू का नए वर्ष में पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में यह पहला पदक है। कुहू के प्रदर्शन पर उत्तराखंड बैडमिंटन के सभी पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। ब्यूरो