फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुहू और ध्रुव ने जीता इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
कुहू गर्ग और ध्रुव रावत की जोड़ी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। इजिप्ट में 17 अक्तूबर से चल रही इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब कुहू गर्ग और ध्रुव रावत की जोड़ी ने जीत लिया है।
विज्ञापन

फाइनल में उन्होंने हम वतन उत्कर्ष अरोरा और करिश्मा वाडकर को 21-16, 22-20 से हराया। वहीं महिला युगल का फाइनल मैच कुहू गर्ग और संयोजिता घोरपड़े की जोड़ी ने हमवतन सिमरन सिंघी व रितिका ठक्कर की जोड़ी से कड़े मुकाबले में 16-21, 21-19, 19-21 से पराजित होना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं दुबई के संयुक्त अरब अमीरात में हुई इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में चिराग सेन को जापान के कोदई नाराओंका से 21-10, 21-12 से हार का सामना कर कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। बीते दिन क्वार्टर फाइनल में उन्होंने स्पेन के पाल्बो एबीएन को 21-18, 21-13 से पराजित किया था। उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी आदि पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें