दुग्ध उत्पादक को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित करते समिति के पदाधिकारी। स्रोत- स्वयं
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति हउली में वर्ष 2024–25 के सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दुग्ध संघ अल्मोड़ा की ओर से तीन दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक-एक बाल्टी, तौलिया, फिनायल, नेल कटर और साबुन भेंट किया गया।
प्रतियोगिता में कुबेर सिंह ने 1264.22 लीटर दूध उत्पादन कर 62,871 रुपये की आय की। उन्हें पहला स्थान प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर रहीं गोविंदी देवी कठायत ने 1389.54 लीटर दूध उत्पादन कर 54,864 रुपये की आमदनी की। जबकि तीसरा स्थान पाने वाहले बच्चे सिंह ने 1314.42 लीटर दूध उत्पादन कर 54,490 रुपये कमाए। सचिव जीवन सिंह रावत ने बताया कि समिति में कुछ उत्पादकों को दूध के दाम 74 रुपए लीटर भी दिया जा रहा है। दुग्ध संघ अल्मोड़ा के वर्तमान दाम 6.5 फैट और 9.00एस.एन.एफ पर 47 रुयये हैं। यहां परिवेशक हरीश मेहरा सहित दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।