फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण ने दिया कुमाऊंनी में सबसे अच्छा भाषण

Fri, 18 Sep 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदादेवी मेले के उपलक्ष्य में जीजीआईसी अल्मोड़ा सभागार में उत्तराखंड में नंदा राजजात और नंदादेवी कौतिक विषय पर हुई कुमाऊंनी भाषण प्रतियोगिता में कृष्ण तिवारी, भावना नगदली, ज्योति भट्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। गीतम भट्ट को विशेष और शेष सभी 16 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विवेकानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने कहा कि आज भाषा और संस्कृति के संरक्षण की जरूरत है।

 मुख्य आयोजक डा. चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने कहा कि कुमाऊंनी भाषा को बचाने के लिए युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है। कूर्मांचल अखबार के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता के निर्णायक बाल प्रहरी के उदय किरौला, गिरीश चंद्र पंत थे।

युगशैल कल्याण समिति देहरादून की ओर से विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल को पांच हजार रुपये नगद, प्रशस्त्रि पत्र और शाल ओढ़ाकर और ललित प्रभा जोशी को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मीनाक्षी पांडे ने और संचालन रूप सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें