अल्मोड़ा। हरिदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई के कक्षा नौ के छात्र कृष्णा कुमार का चयन दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) के लिए हुआ है। 77 यूके बटालियन एनसीसी के जूनियर डिविजन से चयनित होने वाले वह इकलौते कैडेट हैं। उनकी सफलता में एएनओ सेकेंड ऑफिसर हीरा टम्टा का मार्गदर्शन रहा। कृष्णा एनसीसी के साथ ही योग कलाओं में भी निपुर्ण हैं। वह पूर्व में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र महरा उनके योग गुरु हैं। कृष्णा की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक गिरीश पेटशाली, उप प्रबंधक भीम सिंह बगड़वाल, ग्राम प्रधान आशीष कुमार, डॉ. गिरीश अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रौतेला, ललित लटवाल, जीवन भंडारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।