रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में मध्य कमान स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप उत्तर भारत एरिया के नाम रही। मध्य भारत एरिया टीम के सिपाही सुलेमान चैंपियन रहे। मध्य कमान स्तरीय 12 किमी लंबी क्रॉस कट्री सुबह कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान से शुरू हुई। केंद्र के कमांडेंट बिग्रेडियर आतेश चहार ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रतियोगिता में मध्य भारत एरिया के धावक सिपाही सुलेमान ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्तर भारत एरिया के नायक जगदीश सिंह महर, सुंदर सिंह दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह से उत्तर भारत एरिया के नाम प्रतियोगिता की चैंपियनशिप रही। मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर चहार ने धावकों को बधाई दी। बाद में उन्होंने धावकों को पुरस्कार बांटे।
व्यक्तिगत पुरस्कार भी बांटे। प्रतियोगिता में उत्तर भारत एरिया, मध्य भारत एरिया, 6 माउंटेन डिवीजन, कमांड ट्रूप्स सहित कुल चार टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र के डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया, कार्यवाहक ट्रेनिंग बटालियन कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल टीपी शर्मा, जीएसओ-1 (प्रशिक्षण) लेफ्टिनेंट कर्नल जी राममोहन, सेना के अन्य अधिकारी, जवान थे।