फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: केआरसी ने जमाई धाक

Wed, 14 May 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) की ताइक्वांडो टीम ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन कर कुल 12 पदक झटके। 4-5 मई को देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में इस टीम ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन कर धाक जमाई और चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

टीम के विजेताओं में नरेश सिंह, मयंक जोशी, कान्हा मैनाली, हितेष देवली, पृथ्वी राज, विष्णु भगवान, अक्षत सिंह, और ऋतुराज यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किए। तकनीकी मूव्स और फॉर्म्स प्रतियोगिता में मयंक जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। मानस कंवर और भूपेश रावत ने रजत पदक, जबकि रुद्रांश बोहरा ने कांस्य पदक पाया है।
कोच भारत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए कदम बढ़ा लिए हैं। कोच ने बताया कि खिलाड़ी पूरी लगन के साथ तैयारी कर रहे हैं और उनका लक्ष्य अब राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन करना है। टीम की इस उपलब्धि पर ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव समेत कई लोगों ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें