फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबी एरिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छाए केआरसी के मुक्केबाज

Fri, 09 Mar 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता केआरसी के बाक्सर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर भारत एरिया बाक्सिंग चैंपियनशिप में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के बॉक्सरों ने विभिन्न भार वर्गों में चार स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिपाही आकाश कुमार को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर के खिताब से नवाजा गया। केआरसी के अधिकारियों ने बॉक्सरों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन


उत्तर भारत एरिया बाक्सिंग चैंपियनशिप 26 फरवरी से एक मार्च तक गढ़वाल रेजीमेंट केंद्र लैंसडाउन में हुई। प्रतियोगिता में उत्तर भारत एरिया की कुल 10 टीमों के बॉक्सरों ने शिरकत की। चार दिनी इस प्रतियोगिता में केंद्र के सिपाही आकाश कुमार ने 64 किलो भार वर्ग, सिपाही मुकेश कुमार ने 52 किलो भार वर्ग में, सिपाही रुपेश कुमार ने 69 किलो भार वर्ग में और सिपाही कुलदीप ने 91 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक झटके।

केंद्र से जारी विज्ञप्ति में बॉक्सरों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई गई है। केंद्र के बॉक्सिंग कोच सूबेदार दलीप पौरी के कार्य की भी सराहना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें