फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ क्रेंस फेस्ट शुरू

Sat, 15 Jun 2019 12:00 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
उदयशंकर नाट्य अकादमी में क्रेंस फेस्ट में नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयशंकर नाट्य अकादमी में क्रेंस फेस्ट का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। उद्घाटन करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि उत्तराखंड में कुमाऊं और अल्मोड़ा का गौरवशाली इतिहास रहा है। अनेक महान विभूतियों ने संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है और अल्मोड़ा को एक नई पहचान मिली है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि क्रेंक फेस्ट का उद्देश्य पर्यटन के साथ स्थानीय कलाकारों और बच्चों को आगे बढ़ने का मौका देना है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने को यह पहल सराहनीय है। फेेस्टेवल में भातखंडे संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने भरत नाट्यम, अन्य सांस्कृतिक टीमों ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नैनीताल से आए मदन मेहरा ग्रुप ने महाभारत की पृष्ठभूमि पर आधारित नाटक का मंचन सायंकालीन संध्या में लोक गायिका प्रियंका मेहर ने गीत गाए। 

आजीविका परियोजना के सहयोग से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने स्टाल लगाए हैं।  जिनमें स्थानीय उत्पादों और ऐपण की प्रदर्शनी लगाई गई है। छायाकार थ्रीश कपूर और जयमित्र बिष्ट ने फोटो गैलरी लगाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविदं सिंह पिलख्वाल ने भी विचार रखे। परियोजना निदेशक नरेश कुमार, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, पर्यटन विकास अधिकारी राकेश जोशी, डीएसओ जगदीश वर्मा, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, नवीन बिष्ट, विनोद राठौर, शंकर दत्त पांडे, विनीता लखचौरा, युसूफ तिवारी, योगेश पंत, ललित मेहता, पूजा जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रेंस फेस्ट में आज
 सुबह 11 बजे स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 
 दिन में 12:30 बजे से ऐपण कार्यक्रम। 
 अपराह्न दो बजे से कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रम। 
 सायं चार बजे से कुमाऊंनी होली,
 सायं छह बजे सलिल भट्ट की प्रस्तुति।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें