फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में होगी पर्वतीय जिलों के कोविड सैंपल की जांच

Thu, 30 Mar 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में अब कोरोना संक्रमितों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हो सकेगी। इसके लिए यहां लैब का संचालन शुरू हो गया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत के सैंपल की यहां जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि कोविड जांच के लिए माइक्रो बायोलॉजिस्ट और अन्य कर्मियों की तैनाती पहले ही हो चुकी है। अभी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल हल्द्वानी और देहरादून भेजे जाते हैं। अब स्वास्थ्य विभाग जिले में मिलने वाले हर कोरोना संक्रमित के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मेडिकल कॉलेज भेजेगा। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत जिले में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में हो सकेगी।



आधुनिक लैब का अन्य मरीजों को भी मिलेेगा लाभ
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में लंबे समय बाद आधुनिक लैब बनकर तैयार हुई है। यहां हर तरह की जांच हो सकेगी। ऐसे में जिले की छह लाख से अधिक की आबादी को जांच के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें