फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रदेश में अब राशन कार्ड धारक लेंगे फोर्टिफाइड चावल का स्वाद

Thu, 30 Mar 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
दिव्या पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के राशन कार्ड धारकों अब फोर्टिफाइड चावल का स्वाद ले सकेंगे। एक अप्रैल से जिले के डेढ़ लाख राशन कार्ड धारकों को सामान्य चावल की जगह फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। यह पौष्टिकता से भरपूर होगा। यह चावल बच्चों में कुपोषण को दूर करने में सहायक होगा।
विज्ञापन

देश में समस्या बनकर उभर रहे कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार ने लोगों को पोषक तत्व युक्त भोजन मुहैया कराने की पहल शुरू की है। पूर्ति विभाग प्रदेश भर एक अप्रैल से फोर्टिफाइड चावल योजना लागू करने जा रहा है। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को सामान्य चावल की जगह अब पौष्टिक चावल मिलेगा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को चावल दिया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत तीन किलो प्रति यूनिट, अंत्योदय कार्ड धारकों को 21.7 किलो प्रति कार्ड, राज्य खाद्य योजना में साढ़े सात किलो प्रति कार्ड फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। अब उपभोक्ता फोर्टिफाइड चावल का स्वाद लेते हुए कुपोषण की समस्या से भी निजात पाएंगे। संवाद
-
आम चावल की तरह पकेगा फोर्टिफाइड
अल्मोड़ा। फोर्टिफाइड चावल को पकाने के लिए कोई अलग तरीका नहीं अपनाना पड़ता है। आम चावल की तरह ही इसे पकाया जा सकेगा। फोर्टिफाइड चावल देखने में बिल्कुल आम चावल जैसा होगा। लेकिन इसका स्वाद अन्य चावल की अपेक्षा बेहतर होगा। संवाद
विज्ञापन

एक किलो फोर्टिफाइड चावल में पोषक तत्वों की मात्रा

अल्मोड़ा। एक किलो फोर्टिफाइड चावल में आयरन 28 से 42.5 मिलीग्राम, फोलिक एसिड 75-125 माइक्रोग्राग, विटामिन बी-12 0.75-1.25 माइक्रोग्राम होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक फोर्टिफाइड चावल के उपयोग से शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। संवाद
कोट
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, राज्य खाद्य सुरक्षा योजना और अंत्योदय योजना के राशन कार्ड धारकों को एक अप्रैल से सस्ता गल्ले की दुकानों से फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। फोर्टिफाइड चावल वितरण की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं।
विज्ञापन

- दिव्या पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें