फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट भ्रामरी नंदा अष्टमी की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में गहन मंथन

विज्ञापन
गरुड़ में नंदाष्टमी मेले का पोस्टर लांच करते समिति के लोग। संवाद - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी नंदा अष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में बैठक हुई। बताया गया कि मेले का उद्घाटन सीएम पुष्कर धामी करेंगे। मेला कमेटी ने बुधवार को नंदा अष्टमी मेले का पोस्टर भी लांच किया।
विज्ञापन

कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में मेला कमेटी की अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने बताया कि इस बार मेला दो सितंबर से शुरू होकर चार सितंबर को संपन्न होगा। मंदिर में दो सितंबर को रात्रि जागरण होगा। तीन को कदली वृक्ष लेने मवई गांव जायेंगे। उसी दिन शाम पांच बजे सीएम पुष्कर धामी मेले का शुभारंभ करेंगे।
मेलाधिकारी/ एसडीएम आरके पांडे ने मेले से संबधित विभागों से 25 अगस्त तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भुवन पाठक, कंचन थायत, देवेंद्र गोस्वामी, इंद्र सिंह बिष्ट, सुंदर लाल वर्मा, बलवंत भंडारी,भैरव नाथ टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें