रुद्रपुर में बैरिकेडिंग लगाकर नेशनल हाईवे को किया गया वन-वे।
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। जिले में लॉकडाउन होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों को वन-वे कर दिया गया है। इससे चार पहिया वाहनों की आवाजाही रोकने के साथ ही जांच की जा रही है। बेवजह घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
नेशनल हाईवे 74 और 87 को चार पहिया वाहनों की आवाजाही रोकने और वाहनों की जांच करने के लिए हाईवे के एक साइड को बैरिकेडिंग कर दिया गया है। वहीं, इंदिरा चौक स्थित सिर गोटिया मोहल्ले में जाने वाली 7 गलियों को मोहल्ले के लोगों ने स्वयं से बैरिकेडिंग, गेट व बांस के बल्ले लगाकर रोक दिया है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी बनाने में ही भलाई है।