फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमवीएन के सभी गेस्ट हाउस क्वारंटीन के लिए अधिग्रहित

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कोरोना वायरस खतरे से सुरक्षा के दृष्टिगत कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहित कर लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अल्मोड़ा, डीनापानी, बिनसर, रानीखेत, मोनाल, दन्या, दुधोली, जागेशवर, रानीखेत, चिलियानौला में स्थित पर्यटक आवास गृहों को तत्काल प्रभाव से क्वारंटीन सेन्टर बनाने के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारियों को उनके नियंत्रण क्षेत्र में स्थित उक्त गेस्ट हाउसों को अधिग्रहित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें