फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कीवी उत्पादक गांवों का भ्रमण कर कीवी उत्पादन के तरीके जाने

विज्ञापन
बागेश्वर के कीवी उत्पादक गांव में कीवी उत्पादन के बारे में जानकारी लेते किसान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के तहत हवालबाग ब्लॉक के किसानों के एक समूह को बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक के लीती, शामा, डाना गांवों का दो दिवसीय भ्रमण कराया। इस दौरान आयोजित जागरूकता शिविर में किसानों को कीवी उत्पादन करने की जानकारी दी गई। भ्रमण से लौटने के बाद किसान काफी उत्साहित हैं। वह अपने गांवों में कीवी उत्पादन करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

लीती, शामा, डाना गांवों में किसान 2008 से कीवी की खेती कर लाभान्वित हो रहे हैं। शामा में कीवी की खेती कर रहे किसान भवान सिंह कोरंगा ने किसानों को बताया कि उन्होंने पिछले साल 100 क्विंटल कीवी बाजार में बेची। लीती गांव के किसान हीरा सिंह ने 30 क्विंटल कीवी बेची। कीवी से किसान जैम, अचार आदि तैयार कर विभिन्न प्रदर्शनियों में बेचते हैं।
कीवी उत्पादक किसानों ने भ्रमण में पहुंचे किसानों को कीवी उत्पादन की बारीकियां और तकनीकी जानकारी दी। साथ ही फूलों की व्यवसायिक खेती के बारे में बताया। किसानों को कीवी के पौध भी दिए। भ्रमण दल में भुवन गिरि, दान सिंह, चंदन सिंह, राम सिंह, कुंदन सिंह आदि काश्तकार शामिल थे। शिविर में संस्थान के वैज्ञानिक और सामाजिक आर्थिक विकास केंद्र के प्रमुख डॉ. राकेश सुंदरियाल आदि मौजूद थे। संचालन परियोजना प्रबंधक डॉ. देवेंद्र चौहान ने किया। महिला हाट संस्था के राजेंद्र कांडपाल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें