फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर अध्यक्ष, जगदीश मंत्री बने

विज्ञापन
शपथ ग्रहण करते प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्राथमिक शिक्षक संघ के उदयशंकर नाट्य अकादमी में हुए जिला अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। किशोर जोशी जिलाध्यक्ष और जगदीश भंडारी जिला मंत्री चुने गए। दोनों पदाधिकारी पुन: निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने में शिक्षक अहम भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री नंदन सिंह रावत ने विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष शिक्षकों की समस्याएं रखीं।
डॉ. मोहन चंद्र पांडे की अध्यक्षता और संजय व प्रकाश जोशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर किशोर जोशी निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हरीश फुलोरिया को 108 मतों से हराया।
विज्ञापन

हरीश फुलोरिया को 124, राजीव जोशी को 12 मत मिले। मनोज भंडारी जिला मंत्री निर्वाचित हुए। जगदीश भंडारी को 269, गिरीश मठपाल को 91, कुंदन कोरंगा को चार वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर 275 वोट प्राप्त कर मनोज बिष्ट निर्वाचित हुए।
उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र घुघतियाल को 88 वोट से संतोष करना होगा। परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश महामंत्री नंदन सिंह रावत ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया और कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें