फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती को बंदर, सुअरों से बचाने पर शोध करें वैज्ञानिक

Sat, 24 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में किसान मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के हवालबाग प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में शनिवार को रबी किसान मेला आयोजित किया गया। इसके उद्घाटन अवसर पर डीएम सविन बंसल ने पहाड़ से हो रहे पलायन पर चिंता जताते हुए बंदर, सुअरों से खेती को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वैज्ञानिकों से शोध करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कृषकों से पर्वतीय कृषि की विविधता पर आधारित उन्नत तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। डीएम बंसल ने संस्थान द्वारा पर्वतीय कृषि के विभिन्न पहलुओं पर किए जा रहे शोध कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा और जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने कृषकों से संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न कृषि यंत्रों को अपनाने पर भी जोर दिया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने दलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कार्य करने के साथ ही जंगली पशुओं द्वारा कृषि को किए जा रहे नुकसान को रोकने पर बल दिया।
विज्ञापन


किसान मेले के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अरुणव पट्टनायक ने सभी का स्वागत करते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा उन्नत प्रजातियों की किस्मों के विकास के साथ ही कृषि प्रसार के क्षेत्र में निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं जिससे पर्वतीय कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

डॉ. जेके बिष्ट ने सभी का आभार जताया। संस्थान के प्रक्षेत्र में आयोजित प्रदर्शनी में अनेक संस्थानों ने अपने उपकरण, बीज आदि का प्रदर्शन किया। किसान मेले में करीब 32 स्टाल लगे थे। जहां से किसानों ने विभिन्न प्रकार की जानकारियां ली। इस दौरान किसानों ने विभिन्न प्रकार के बीज, उपकरणों की खरीददारी भी की।

मेला परिसर में धान मढ़ाई के लिए थ्रेशर, दनेला, स्याही हल, डीजल से चलने वाला थ्रेशर, चौलाई थ्रेशर का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डॉ. लक्ष्मी कांत, डॉ. एमसी जोशी, पूर्व निदेशक डॉ. जेसी भट्ट, डॉ. एसडी दूबे सहित विभिन्न संस्थानों, विभागों के वैज्ञानिक, अधिकारी मौजूद थे। कृषक गोष्ठी का संचालन डॉ. निर्मल चंद्रा, डॉ. कुषाग्रा जोशी, डॉ. रेनू जेठी आदि ने किया। 

अल्मोड़ा। किसान मेले में डीएम सविन बंसल, वीपीकेएस के निदेशक डॉ. अरुणव पट्टनायक ने ताड़ीखेत ब्लॉक के तूनाकोट निवासी किसान भीम सिंह, इसी ब्लॉक के तपोला गांव निवासी श्याम सिंह को कृषि में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। 

विमोचन और प्रकाशन हुआ - किसान मेले के मुख्य अतिथि डीएम सविन बंसल, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, वीपीकेएस के डायरेक्टर डॉ. अरुणव पट्टनायक ने वीएल गेहूं 953, वीएलबी 94-जौ की वैरायटी का लोकार्पण किया, जबकि सोयाबीन दूध और सोया भट के पनीर का विमोचन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें