फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्थानीय हुनर को पहचान दिलाएगी जैंती की किरण

Thu, 29 Oct 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ की संस्कृति और हुनर को नई पहचान दिलाने के संकल्प के साथ श्री राम सिंह धोनी महाविद्यालय जैंती की छात्रा किरण जोशी उद्यमिता की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। किरण का चयन उद्यमिता विकास कार्यक्रम उद्यमिता विकास कार्यक्रम (एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम)
विज्ञापन

के लिए हुआ है। वर्तमान में वह भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), नवाचार एवं उद्यमिता विकास फाउंडेशन (एफआईईडी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर (आईआईएम) से जुड़े उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। किरण का उद्देश्य द पहाड़ी एटेलियर स्थानीय कलाकारों और कारीगरों के हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है।
इस पहल के जरिये वह क्षेत्र की प्रतिभाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षण लेकर किरण अपने उद्देश्य को व्यावसायिक स्वरूप देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनकी पहल पारंपरिक हस्तकला को प्रोत्साहन देने और स्थानीय कौशल को नई पहचान दिलाएगी। उनकी इस पहल पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें