अल्मोड़ा। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की रविवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में बैठक हुई। इस मौके पर हवालबाग ब्लाक कार्यकारणी का गठन किया गया। किरन जोशी अध्यक्ष और चंपा जोशी संगठन मंत्री चुनी गई।
इसके अलावा कमला नेगी और अंजू बिष्ट उपाध्यक्ष, पुष्पा लखचौरा मंत्री, मीनाक्षी बोरा और गीता बिष्ट उप मंत्री, बीना भट्ट कोषाध्यक्ष, गीता बिष्ट मीडिया प्रभारी के अलावा हेमा भंडारी, रमा बिष्ट, तारा आर्या, रेनू, ममता बिष्ट, नीमा आर्या कार्यकारणी सदस्य चुनी गईं। मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री भगवती बिष्ट ने बताया कि दस अप्रैल को जिला प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से बात की। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री ने मानदेय में वृद्धि का आश्वासन दिया। अध्यक्षता हेमा भंडारी और संचालन सीमा पांडे ने किया। संवाद