फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अल्मोड़ा से हुआ खेल महाकुंभ का आगाज, HNB स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ

Fri, 04 Oct 2024 06:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

राज्यभर में होने वाले खेल महाकुंभ का शुक्रवार को अल्मोड़ा से आगाज हो गया है। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में इसका विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा से हुआ खेल महाकुंभ का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

राज्यभर में होने वाले खेल महाकुंभ का शुक्रवार को अल्मोड़ा से आगाज हो गया है। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में इसका विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना का सम्मान करने और खेलों में कॅरिअर बनाने की बात कही।

मंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ 2024 का न्याय पंचायत स्तर पर शुभारंभ अल्मोड़ा से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से दूरस्थ गांवों के वह बच्चे जो खेलों में रुचि रखते हैं। उन्हें न्याय पंचायत , ब्लॉक, जनपद और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। कहा कि सभी खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी की हार के लिए नहीं बल्कि अपनी जीत के लिए खेलें। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर धामी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि उत्तराखंड में नई खेल नीति बनी और खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण भी दिया जा रहा है।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेलों में रुचि लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेलों में कॅरिअर बनाने का प्रयास करें। इस दौरान प्रसिद्ध खिलाड़ियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। लक्ष्य सेन और एकता बिष्ट के योगदान को भी सराहा गया।

डीबीटी के माध्यम से खिलाड़ियों को बांटी धनराशि

विज्ञापन

मंत्री ने मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए राज्य भर से चयनित हुए 2049 बालक एवं बालिकाओं को खेल उपकरण तथा छात्रवृत्ति के लिए करीब दो करोड़ से अधिक की धनराशि बांटीं। यह धनराशि लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से डाली गई।

बालक और बालिका वर्ग की दौड़ हुई
शुक्रवार को खेल महाकुंभ के दौरान खत्याड़ी न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग में 600 और 800 मीटर दौड़ हुई। बालिका वर्ग में पलक भंडारी, हर्षिता बिष्ट, खुशी रावत और बालक वर्ग में हिमांशु गोस्वामी, योगेश मेहता और रवींद लटवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ये रहे मौजूद

विज्ञापन

प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, डीएम आलोक कुमार पांडे, एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ दिवेश शासनी, युवा अधिकारी प्रशांत कुमार चौहान, खेल अधिकारी माहेश्वरी आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा आदि।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें