फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केहड़गांव की टीम ने जीता राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट

Tue, 15 Jan 2019 11:39 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 व्यापार समिति की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय चैलेंजर  क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कैहड़गांव की टीम ने जीत लिया।  राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल  कैहड़गांव अल्मोड़ा और बीसीसी भिकियासैंण के बीच खेला गया। केहड़गांव अल्मोड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीसी  भिकियासैंण की टीम एक गेंद शेष रहते 139 पर सिमट गई।  
विज्ञापन

                                                         
 विजेता टीम को जिला पंचायत सदस्य नौला महेंद्र सिंह मेहरा ने 55 हजार 555 रुपये और उप विजेता टीम को जिला पंचायत सदस्य बिनोली दीपक बिष्ट ने 25 हजार 555 रुपये नकद पुरस्कार दिया। जबकि मुरादाबाद के संजीव अग्रवाल ने अपने पिता लाला अमरनाथ की स्मृति में विजेता टीम को एक ट्राफी, राम अवतार अग्रवाल ने अपने पिता लाला बहादुरमल की स्मृति में उपविजेता टीम को ट्राफी भेंट की। नंदन सिंह मनराल ने अपने पुत्र राजू मनराल की स्मृति में मैन ऑफ द सिरीज रहे बीसीसी भिकियासैंण टीम के खिलाड़ी राज  रौतेला को 2555 रुपये नकद और ट्राफी भेंट की। निर्णायक की भूमिका जितेंद्र सिंह और कुबेर कड़ाकोटी ने निभाई। नीरज बिष्ट, योगेश डंगवाल और चंदन नाथ कामेंट्रेटर रहे, स्कोरर केशव गोस्वामी थे। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष विजय लटवाल,  जिपंस दीपक बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि महिपाल सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, देवगिरि गोस्वामी, मोहन रौतेला, मोहित अग्रवाल, राज रौतेला, जगत बिष्ट, महेश नेगी, कुबेर मावड़ी, प्रदीप चौधरी, मनोज शर्मा,बीर बिष्ट, कमलेश बिष्ट आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें