फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनियां ने चिलियानौला को हराकर जीती श्री राम कप बॉलीवाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला के शिव मंदिर में चल रही श्री राम कप वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब खनियां की टीम ने जीत लिया। तीन सेट तक चले फाइनल मुकाबले में खनियां ने पदम इलेवन चिलियानौला को हरा दिया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत और पूर्व बीडीसी सदस्य नवीन कुवार्बी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल में खनियां और पदम इलेवन चिलियानौला की टीमें आमने-सामने थीं। तीन सेट तक चले इस मुकाबले में पहले दोनों सेट एक-एक की बराबरी पर संपन्न हुए। तीसरा सेट खनियां ने 25-15 अंकों से जीत लिया।
इससे पहले सेमीफाइनल में पदम इलेवन चिलियानौला ने स्याल्दे और खनियां ने चिलियानौला वॉरियर की टीम को हराया। मुख्य अतिथि नवीन कुवार्बी और जिपंस धन सिंह रावत ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में स्याल्दे, नैनी, बग्वालीपोखर, खैरना, मजखाली, चिलियानौला की दो, रानीखेत ब्वाइज सहित नौ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राहुल बिष्ट, चंदन माहरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजक विहिप जिलाध्यक्ष किशन जलाल ने सभी का आभार जताया। यहां पूर्व प्रधान गणेश कुवार्बी, जितेंद्र बिष्ट, पूरन बिष्ट, विनोद जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें