फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में लोकप्रिय हो रहा है केरल का ओट्टन थुल्लन नृत्य 

Sat, 22 Apr 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नृत्य पेश करता कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केरल के मशहूर नृत्य ओट्टन थुल्लन को लेकर स्थानीय विद्यालयों में भारी उत्साह है। जीडी बिड़ला स्कूल, एपीएस, केंद्रीय विद्यालय सहित कई स्कूलों में मशहूर नृतक कलामंडलम मोहन कृष्णन ने खासी धूम मचाई थी। दरअसल ओट्टन थुल्लन नृत्य कूदने की कला पर आधारित है। जिस कारण यह नृत्य बच्चों में खासा लोकप्रिय हो रहा है। इस नृत्य को केरल की  पौराणिक कथाओं पर आधारित भी माना जाता है। नृतक मोहन कृष्णन ने तमाम मुद्राओं और हाव भाव के माध्यम से छात्र-छात्राओं की जमकर तालियां बटोरी हैं। स्पिक मैके की ओर से यह कार्यक्रम हुए थे। जीडी बिड़ला में प्रधानाचार्य आसिम अली ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने विद्यालय की तरफ से  दल प्रमुख कलामंडलम सुरेश कलियन,  राजीव सोना, यदु कृष्णनन आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें