फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी का तीन महीने तक का रिकार्ड रखें

Wed, 13 Sep 2017 11:08 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी पी रेणुका देवी ने बैंक, एटीएम की सुरक्षा और ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए सभी बैंक शाखाओं, एटीएम में सीसीटीवी लगाने और सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने को कहा है। उन्होंने सीसीटीवी का रिकार्ड प्रत्येक दशा में तीन महीने तक रखने के भी निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


 बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने बैंकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करन को  कहा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जनता के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए माह में एक बार बैंक अधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ एटीएम की संयुक्त जांच होगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों की बैठक बुलाकर उन्हें बैंक धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से अवगत कराते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैंक किसी भी जानकारी के लिए फोन पर कोई पूछताछ नहीं करता है। इस तरह का कोई भी फोन आने पर उन्होंने एसएसपी कार्यालय स्थित साइबर सेल नंबर 9411137157 पर और संबंधित शाखा में शिकायत दर्ज करने को कहा। बैठक में एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, बॉब, कैनरा, सैंट्रल बैंक, इंडियन, देना, यूको आदि बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें