फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड न्यूज मामलों पर पैनी नजर रखें अधिकारी : मित्तल

Fri, 20 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक रजत मित्तल ने शुक्रवार को अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर के कार्यालयों का निरीक्षण कर नामांकन की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने पेड न्यूज मामलों पर पैनी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को देते हुए चुनाव संबंधी शिकायतों को पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक ने नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखने को कहा। इस दौरान मीडिया सेंटर, आदर्श आचार संहिता और मीडिया अनुविक्षण सेंटरों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने निर्वाचन व्ययों का लेखा दाखिल किए जाने वाले पत्र के वाउचर, रसीदें आदि का ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ-साथ आकाशवाणी से भी चुनाव व्यय लेखे समेत अन्य तैयारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और कंट्रोल रूम का अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश देते हुए उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक कार्य में सावधानी बरतने और आचार संहिता का पालन करने को कहा। बाद में उन्होंने वायरलेस सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल, सीडीओ जेएस नागन्याल, डीडीओ मो. असलम, आरओ सोमेश्वर अवधेश कुमार, जागेश्वर फिचा राम चौहान, मुख्य कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, प्रभारी अधिकारी आचार संहिता एके कटारिया आदि चुनाव से जुड़े अधिकारी मौजूद थेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें